10वीं पास के बाद सरकारी नौकरी कैसे पाएं? पूरी जानकारी(2025 Guide) | Best Government Jobs for 10th pass in 2025 in Hindi

government jobs for 10th pass: अगर आपने अभी 10वीं की परीक्षा पास की है और आप चाहते हैं कि जल्द से जल्द एक सरकारी नौकरी मिल जाए तो आपके पास कई विकल्प मौजूद हैं। भारत में केंद्र और राज्य सरकार की कई ऐसी नौकरियां हैं जिनके लिए केवल 10वीं पास होना ही पर्याप्त है। यह नौकरियां न सिर्फ स्थायित्व देती हैं बल्कि एक सम्मानजनक जीवन और अच्छी सैलरी भी सुनिश्चित करती हैं। इस लेख में हम 10वीं पास छात्रों के लिए उपलब्ध सरकारी नौकरियों को विस्तार से समझेंगे – जैसे कि SSC, RRB और Agniveer योजनाओं के अंतर्गत भर्तियां, उनके सिलेबस, चयन प्रक्रिया, और आधिकारिक वेबसाइटें।
SSC (Staff Selection Commission) की नौकरियां
SSC (कर्मचारी चयन आयोग) भारत सरकार की एक प्रतिष्ठित संस्था है जो विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कर्मचारियों की भर्ती करती है। 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए SSC के अंतर्गत मुख्यतः तीन परीक्षाएं होती हैं:
- MTS (Multi Tasking Staff) – बहुउद्देश्यीय कार्यों के लिए ग्रुप D स्तर की नौकरी।
- GD Constable (General Duty) – अर्धसैनिक बलों जैसे BSF, CISF, CRPF आदि में नियुक्ति।
- Selection Post (Phase-I) – विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में विशेष पदों पर भर्ती।
10वीं पास सरकारी नौकरी में SSC की नौकरियां (टेबल)
परीक्षा का नाम | पद | योग्यता | आयु सीमा | सैलरी (अनुमानित) | चयन प्रक्रिया | वेबसाइट |
---|---|---|---|---|---|---|
SSC MTS | चपरासी, दफ्तरी, सफाईवाला आदि | 10वीं पास | 18–25 वर्ष | ₹18,000 – ₹22,000 | CBT पेपर 1 + डेस्क्रिप्टिव | ssc.nic.in |
SSC GD | BSF, CRPF, CISF आदि में कांस्टेबल | 10वीं पास | 18–23 वर्ष | ₹21,700 – ₹69,100 | CBT + फिजिकल + मेडिकल | ssc.nic.in |
SSC Selection Post (Phase 1) | लैब असिस्टेंट, क्लर्क आदि | 10वीं पास | 18–27 वर्ष | ₹18,000 – ₹25,000 | CBT | ssc.nic.in |
💳 SSC 10वीं पास परीक्षाएं 2025 (MTS, GD, Selection Post) – Application Fees
Category | Fees |
---|---|
General / OBC / EWS | ₹100/- |
SC / ST / PWD / Female | ₹0/- |
Mode of Payment | Online |
⚠️ यह शुल्क SSC की सभी 10वीं पास परीक्षाओं (जैसे कि MTS, GD Constable और Selection Post – Matric Level) पर लागू होता है। हर बार अलग-अलग परीक्षा के लिए फीस नहीं बदलती।
📌 Important Notes:
- फीस का भुगतान BHIM UPI, Debit/Credit Card, Net Banking आदि से किया जा सकता है।
- SC/ST/PWD और सभी महिला उम्मीदवारों को पूर्ण छूट दी गई है।
- आवेदन करते समय शुल्क की रसीद जरूर सेव करें।
SSC Exams का Syllabus:
- General Intelligence & Reasoning
- Numerical Aptitude (गणित)
- General Awareness (सामान्य ज्ञान)
- English Language (अंग्रेजी समझ)
नवीनतम अपडेट: SSC ने SSC GD Constable का रिजल्ट 17 जून 2025 को घोषित किया।
। SSC Phase XIII की परीक्षा 24 जुलाई से 4 अगस्त 2025 तक होगी।
आप पढ़ रहे हैं- Government jobs for 10th pass in hindi
Related Post: ई-कॉमर्स बिज़नेस क्या है? इसे कैसे शुरू करें? – पूरी गाइड (2025)
RRB (Railway Recruitment Board) की नौकरियां
भारतीय रेलवे सबसे बड़ी सरकारी भर्ती एजेंसियों में से एक है। 10वीं पास युवाओं के लिए यहां कई सुनहरे अवसर हैं:
- RRB Group D
- RRB ALP (Assistant Loco Pilot)
- RPF Constable
- RRB Technician
RRB नौकरियों की जानकारी (टेबल)
परीक्षा का नाम | पद | योग्यता | आयु सीमा | सैलरी | चयन प्रक्रिया | वेबसाइट |
---|---|---|---|---|---|---|
Group D | ट्रैकमैन, हेल्पर आदि | 10वीं/ITI | 18–33 वर्ष | ₹18,000–₹25,000 | CBT + PET | rrbcdg.gov.in |
ALP | सहायक लोको पायलट | 10वीं + ITI/Diploma | 18–30 वर्ष | ₹19,900+ | CBT-I, CBT-II, Psycho | indianrailways.gov.in |
Technician | टेक्नीशियन ग्रेड I/III | 10वीं + ITI/Diploma | 18–30 वर्ष | ₹19,900–₹29,200 | CBT-I, CBT-II | indianrailways.gov.in |
RPF Constable | रेलवे पुलिस बल | 10वीं पास | 18–25 वर्ष | ₹21,700–₹69,100 | CBT + PET | rpf.indianrailways.gov.in |
RRB Exams (Group D, ALP, Technician, RPF) Application Fees 2025
Category | Fees | Refund Policy | Payment Mode |
---|---|---|---|
General / OBC / EWS | ₹500/- | ₹400/- वापस मिलते हैं यदि परीक्षा दी जाती है | Online – Debit/Credit Card, UPI, NetBanking |
SC / ST / Female / Ex-Servicemen / PWD | ₹250/- | ₹250/- पूरे वापस मिलते हैं यदि परीक्षा दी जाती है | Online – Debit/Credit Card, UPI, NetBanking |
महत्वपूर्ण बातें:
- यदि अभ्यर्थी CBT परीक्षा में शामिल होता है, तो उसे निर्धारित राशि वापस कर दी जाती है।
- RRB की सभी भर्तियों में यही शुल्क संरचना लागू होती है।
Official RRB Website:
https://www.rrbcdg.gov.in
RRB Exams का Syllabus:
- General Awareness
- Arithmetic (गणित)
- Reasoning
- General Science
सुधार: ALP और Technician पदों के लिए उम्मीदवार का ITI या डिप्लोमा होना आवश्यक है।

आप पढ़ रहे हैं- Government jobs for 10th pass in hindi
Agniveer योजना (भारतीय सशस्त्र बलों में सेवा)
भारत सरकार की Agnipath योजना 10वीं और 12वीं पास युवाओं को 4 वर्षों तक भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में सेवा का मौका मिलता है। सेवा के अंत में ‘सेवा निधि’ और भविष्य के लिए अच्छे अवसर दिए जाते हैं।
Agniveer नौकरियों की जानकारी (टेबल)
बल का नाम | पद | योग्यता | आयु सीमा | प्रथम वर्ष वेतन | चयन प्रक्रिया | वेबसाइट |
---|---|---|---|---|---|---|
Indian Army | GD, Tradesman | 10वीं (कुछ पदों पर 8वीं) | 17.5–21 वर्ष | ₹30,000 + भत्ते | फिजिकल + मेडिकल + CEE | joinindianarmy.nic.in |
Indian Navy | Chef, Steward, Hygienist | 10वीं पास | 17.5–21 वर्ष | ₹30,000 + भत्ते | CBT + PET | joinindiannavy.gov.in |
Indian Air Force | Agniveer Vayu (Group Y) | 10वीं/12वीं | 17.5–21 वर्ष | ₹30,000 – ₹40,000 | Online Test + PET | agnipathvayu.cdac.in |
Agniveer Application Fee Summary (2025)
भर्ती का नाम | शुल्क | भुगतान माध्यम |
---|---|---|
Agniveer Army (GD) | ₹250/- | Online – Debit/Credit Card, UPI, NetBanking |
Agniveer Navy (MR) | ₹550/- + 18% GST | Online – Debit/Credit Card, UPI, NetBanking |
Agniveer Air Force (Vayu) | ₹550/- + 18% GST | Online – Debit/Credit Card, UPI, NetBanking |
नोट्स:
- कोई रिफंड नहीं होता।
- सभी अभ्यर्थियों के लिए शुल्क समान होता है (SC/ST को छूट नहीं दी जाती)।
- फॉर्म तभी मान्य होगा जब शुल्क जमा कर दिया जाए।
Agniveer Syllabus:
- General Science
- Mathematics
- Reasoning and General Awareness
- English (For Air Force)
अग्निवीर भर्ती में फिजिकल फिटनेस का स्तर सबसे महत्वपूर्ण होता है।
FAQs- अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
निष्कर्ष:
10वीं के बाद सरकारी नौकरी पाना अब पहले की तुलना में ज्यादा आसान है – इसलिए, यदि आप सही दिशा में तैयारी करते हैं, तो सरकारी नौकरी मिलना आसान हो जाता है। ऊपर बताए गए विकल्पों में से जो भी क्षेत्र आपकी रुचि और क्षमता के अनुसार हो, उस पर ध्यान केंद्रित करें।
Disclaimer
यह लेख केवल सामान्य सूचना के लिए है। कृपया आवेदन से पहले संबंधित सरकारी वेबसाइट पर आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। किसी त्रुटि या हानि के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे।